Video

Advertisement


सीएम योगी का बड़ा ऐलान: भारी बारिश से प्रभावित किसानों को राहत
CM Yogi,  major announcement, farmers affected , rains

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जनहानि, पशुहानि और मकान या संपत्ति के नुकसान का तत्काल सर्वे करें। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया है कि सभी पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से हिंडन, गंगा, घाघरा और गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि कम बारिश वाले जिलों में सिंचाई के संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सूखे से निपटने की योजना बनाई जाए और अधिक बारिश वाले क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण के कड़े इंतजाम हों। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि हर नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल की रक्षा और लोगों की आजीविका को बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.