Advertisement
मध्य प्रदेश के उज्जैन में नानाखेड़ा पुलिस ने हनीट्रैप और फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि गिरोह का मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा खुद को 'दबंग हिंदू सेना' नामक संगठन का संस्थापक बताकर लोगों पर रौब जमाता था। उसने ठगी और वसूली के लिए एक पूरा नेटवर्क तैयार कर रखा था, जो हाल ही में पैसे पाने वाले या सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को अपना शिकार बनाता था। गिरोह की युवती इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर शिकार को बुलाती थी, जहाँ आरोपी अपहरण, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे।
पुलिस इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो 26 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि अंजलि ठाकुर और दीपक राजपूत नामक दो आरोपी फिलहाल फरार हैं। हाल ही में इस गैंग ने कंस्ट्रक्शन व्यवसायी हैदर पटेल को शिकार बनाकर उसके पिता से ₹5 लाख ऐंठे थे और उसकी कार जब्त कर ली थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो गाड़ियां और हैदर की कार बरामद कर ली है। इसके साथ ही शंकरपुर क्षेत्र के एक अन्य युवक को भी शिकार बनाए जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद पुलिस गैंग की पुरानी फाइलों को खंगाल रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |