Advertisement
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर झुग्गी बस्ती में नशे की लत में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कबाड़ बीनने का काम करने वाले रामप्रसाद उर्फ बबलू अहिरवार का अपनी 35 वर्षीय संगिनी लता बाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ दिन पहले बिना बताए कहीं चले जाने को लेकर शुरू हुई बहस रात होते-होते काफी बढ़ गई, जिसके बाद नशे में धुत रामप्रसाद ने अपनी पत्नी के साथ भीषण मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नशा उतरने और पत्नी की मौत का अहसास होने के बाद आरोपी पति अपनी गलती पर पछताते हुए उसकी लाश के पास बैठकर घंटों रोता रहा और बार-बार माफी मांगता रहा। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची हबीबगंज थाना पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद के खिलाफ हत्या का आपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |