Advertisement
NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक मामलों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया मंच X पर उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए प्रधानमंत्री स्वयं जिम्मेदार हैं। राहुल ने कहा कि केवल फास्ट-ट्रैक कोर्ट की घोषणा से शिक्षा तंत्र की समस्याएं नहीं छिपाई जा सकतीं।
इससे पहले राहुल गांधी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई वीडियो दिखाए और आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया। उन्होंने दावा किया कि कथित पेपर लीक से करोड़ों छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं तथा अब तक दोषियों को सजा नहीं मिली। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने तीन प्रमुख मांगें दोहराईं— केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए, छात्रों पर कथित हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो और पेपर लीक मामलों में दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |