Advertisement
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक निजी एयरलाइन की 37 वर्षीय महिला केबिन क्रू सदस्य के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रही महिला की आधिकारिक कैब के ड्राइवर ने रास्ता बदलकर सुनसान स्थान पर वाहन रोका और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने एयरपोर्ट पुलिस आउटपोस्ट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर एर्रापोगु प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कैब सेवा एक स्थानीय ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से संचालित की जा रही थी, जिसे एयरलाइन ने कर्मचारियों के परिवहन का अनुबंध दिया था। एयरलाइन ने कहा है कि वह मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है, जबकि संबंधित कैब सेवा प्रदाता को भी नोटिस जारी कर आवश्यक जानकारी मांगी गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |