Video

Advertisement


पन्ना हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने पूर्व पति संग मिलकर की हत्या, एक साल बाद दोनों गिरफ्तार
Panna murder case , Wife conspired ,murder

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बघवारकलां हत्याकांड का पुलिस ने करीब एक साल बाद खुलासा करते हुए फरार चल रहे पति-पत्नी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अर्चना सोनी ने अपने पूर्व पति रामप्रताप सोनी के साथ मिलकर वर्तमान पति नन्नू सोनी की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि 10-11 जुलाई 2025 की रात सोते समय लकड़ी के कपड़े धोने वाले बैट (मुगरिया) से नन्नू पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद अर्चना अपने दोनों बच्चों के साथ फरार हो गई थी। तकनीकी निगरानी, साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से दोनों आरोपियों को सूरत के कपोदरा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि अर्चना की पहली शादी रामप्रताप से हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। बाद में उसने नन्नू सोनी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्चों को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था। इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.