Video

Advertisement


TMC में बगावत पर सौगत रॉय का हमला, बोले- 'भाजपा के साथ जाने वाले सांसद गद्दार हैं'
Saugata Roy, rebellion,  TMC, MPs joining, he BJP are traitors

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने पार्टी छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सांसद अपनी अलग संसदीय समिति बना सकते हैं, लेकिन वे "गद्दार" हैं क्योंकि जिस पार्टी और चुनाव चिह्न के सहारे वे संसद पहुंचे, उसी को छोड़कर अब भाजपा और एनडीए के साथ खड़े हो गए हैं। बता दें कि टीएमसी के 20 सांसदों ने अलग होकर एनसीपीआई का दामन थामा है और लोकसभा में अलग संसदीय दल के रूप में मान्यता की मांग भी की है।

इधर, मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं भाजपा नेता केया घोष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सार्थक चर्चा के बजाय सदन की कार्यवाही बाधित करना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनहित के विधेयकों को पारित नहीं होने देना चाहता। साथ ही टीएमसी में हुई टूट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थिति अब "ठुकराए हुए प्रेमी" जैसी हो गई है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.