Video

Advertisement


वंदे मातरम बिल पर सियासत तेज, संजय राउत ने PM मोदी और अमित शाह को दी चुनौती
Politics ,

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन प्रस्तावित 'वंदे मातरम' विधेयक को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बिना टेलीप्रॉम्प्टर के 'वंदे मातरम' सुनाने की चुनौती देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राउत का यह बयान उस समय आया है, जब सरकार 'वंदे मातरम' के अपमान या उसके गायन में बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने वाला विधेयक राज्यसभा में पेश करने जा रही है।

 

 

प्रस्तावित राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान कानूनी संरक्षण देने का प्रावधान है। बिल के अनुसार, राष्ट्रगीत का अपमान या उसके गायन में व्यवधान डालने पर तीन साल तक की सजा हो सकती है। सरकार का कहना है कि यह कदम 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मान को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है, जबकि विपक्ष ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.