Video

Advertisement


भोपाल-लखनऊ के बीच जल्द दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, 8 घंटे में पूरा होगा सफर
 Vande Bharat Express,  Bhopal and Lucknow,  8 hours.

भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। भोपाल रेल मंडल के प्रस्ताव को रेलवे की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही ट्रेन का रैक आवंटित किया जाएगा। 20 कोच वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस मौजूदा 12 घंटे के सफर को घटाकर करीब 8 घंटे में पूरा करेगी। खास बात यह है कि यह स्लीपर वंदे भारत होगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक तरीके से करने की सुविधा मिलेगी।

 

रेलवे जल्द ही इस ट्रेन की समय-सारिणी, किराया और ठहराव की जानकारी जारी करेगा। फिलहाल रानी कमलापति स्टेशन पर नई पिट लाइन के निर्माण के बाद ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में मध्य प्रदेश से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं और भोपाल-लखनऊ रूट जुड़ने से राज्य की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। नई ट्रेन से व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और अन्य आवश्यक यात्राओं के लिए यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक सफर का लाभ मिलेगा।

Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.