Advertisement
मध्य प्रदेश में साइबर ठगों ने अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय थलापति के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर, फर्जी ऑडियो क्लिप और एक लिंक साझा कर लोगों को आर्थिक मदद का झांसा दिया जा रहा है। साइबर पुलिस के मुताबिक, लिंक पर क्लिक करने या दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने से बैंकिंग जानकारी ठगों तक पहुंच सकती है, जिससे खाते से रकम पलभर में साफ हो सकती है। भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों से ऐसे मामलों की शिकायतें सामने आई हैं।
साइबर पुलिस ने लोगों को अनजान लिंक, फर्जी कॉल और ओटीपी साझा करने से बचने की सलाह दी है। हाल ही में भोपाल में दो अलग-अलग मामलों में लिंक और क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर करीब 6.92 लाख रुपये की ठगी की गई। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी नेता, अधिकारी या संस्था के नाम से मिलने वाले सहायता संबंधी संदेश की पहले पुष्टि करें और कभी भी ओटीपी, पिन, सीवीवी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |