Advertisement
बीना के छोटी बजरिया रेलवे क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। करीब एक माह पहले चार फीट चौड़ा और चार फीट गहरा नाला खोदने के बाद निर्माण कार्य बंद पड़ा है। मुख्य सड़क के किनारे स्थित इस स्थान से प्रतिदिन स्कूल के बच्चे, राहगीर और रेल यात्री गुजरते हैं, लेकिन अब तक न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
शनिवार को एक मवेशी खुले नाले में गिर गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इससे पहले भी कई मवेशी इसमें गिर चुके हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पानी भरने पर नाला दिखाई नहीं देगा, जिससे बच्चों और राहगीरों के लिए जोखिम और बढ़ जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और तब तक बैरिकेडिंग व अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |