Video

Advertisement


गर्मी बढ़ते ही बढ़ा बिजली बिल, MP में दोगुने उपभोक्ता सब्सिडी के दायरे से हुए बाहर

 

 

 

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ने से बड़ी संख्या में उपभोक्ता सरकार की बिजली सब्सिडी योजना के दायरे से बाहर हो गए हैं। बिजली कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी की तुलना में मार्च से जून के बीच 100 और 150 यूनिट की सीमा पार करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगभग दोगुनी हो गई। इसका असर बिजली बिल पर भी पड़ा है। कई उपभोक्ताओं का मासिक बिल, जो पहले 100 से 150 रुपये के बीच आता था, अब बढ़कर 500 से 2,000 रुपये तक पहुंच गया है।


बिजली कंपनी अब 150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का डेटा तैयार कर ऐसे परिसरों की जांच कर रही है, जहां एक ही परिवार दो मीटर लगाकर सब्सिडी का लाभ ले रहा है। जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा के अनुसार, मार्च से जून के दौरान अधिक गर्मी की वजह से बिजली की खपत बढ़ी और कई उपभोक्ता सब्सिडी सीमा से बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि मौसम ठंडा होने पर खपत कम होने के साथ पात्र उपभोक्ताओं को फिर से सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा।

 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.