Video

Advertisement


'हर घर तिरंगा' अभियान में दिल्ली के स्वयं सहायता समूह निभाएंगे अहम भूमिका
Delhi, self-help groups, Har Ghar Tiranga

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली सरकार ने 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि इस वर्ष दिल्ली में 15 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाएंगे, जिनमें से करीब 2 लाख तिरंगे स्वयं सहायता समूह (SHGs) तैयार करेंगे। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं और स्थानीय समुदायों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना भी है।

 

राष्ट्रीय ध्वज निर्माण की जिम्मेदारी राज्य शहरी आजीविका मिशन (SULM) के माध्यम से चयनित स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी तिरंगे भारतीय ध्वज संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के प्रावधानों के अनुरूप तैयार किए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों के अलावा अन्य माध्यमों से भी तिरंगे उपलब्ध कराएगी, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के अधिक से अधिक घरों तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंच सके।

Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.