Advertisement
पुलिस को देखकर भाग रहे थे गांजा तस्कर
सुरखी पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों से छ किलो से ज्यादा गांजा जप्त किया है | ये तस्कर बड़े शहरों से गांजा लाकर आसपास के इलाकों में सप्लाई किया करते हैं
सुरखी थाना प्रभारी जेपी ठाकुर को मुखबिर से जानकारी मिली कि बाइक सवार दो व्यक्ति बम्होरी से सुरखी की तरफ गांजा लेकर सप्लाई करने जा रहे हैं
पुलिस टीम ने नाकाबंदी करते हुए सुरखी-नरसिंहपुर फोरलाइन पर एक ढाबे के पास से बाइक सवार अनिल तिवारी और आशीष दांगीको गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया क आरोपियों को जैसे ही उन्हें पकड़े जाने का आभास हुआ तो वह भागने के कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया |
पुलिस ने आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया था | जिससे वह भागने में सफल नहीं हो पाए उनके पास से एक बोरी में 6 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया | जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है | आरोपियों की बाइक भी पुलिस ने जप्त की है |
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |