Video

Advertisement


चंडीगढ़-पंजाब दौरे पर पीएम मोदी के खास पल, मंच से बच्चों तक दिखी अलग तस्वीर
PM Modi, Chandigarh-Punjab visit,  children.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 4,700 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मंच पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे, जबकि उद्घाटन शिलापट्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सांसद का नाम भी दर्ज था, हालांकि सीएम मान कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रधानमंत्री का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

इसके बाद जालंधर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। दौरे के दौरान उन्होंने ट्रेन में संत निरंजन दास समेत विभिन्न धार्मिक नेताओं से मुलाकात की और स्कूली बच्चों से भी बातचीत की। एक बच्चे के अनुरोध पर प्रधानमंत्री ने उसकी कैप पर ऑटोग्राफ दिया, जो कार्यक्रम का खास आकर्षण बना। वहीं, भांगड़ा कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। इस दौरे को पंजाब में भाजपा की राजनीतिक सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.