Advertisement
इंदौर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी को भोपाल के पास उसके पैतृक गांव से सगाई से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गांव में छिपा है और गुरुवार को उसकी सगाई होने वाली है। इसके बाद करीब 193 किलोमीटर दूर से पहुंची पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी को इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है और उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी जाएगी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के माता-पिता की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी और खुफिया सूचना के आधार पर उसे सगाई की रस्म शुरू होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |