Advertisement
रीवा के मनगवां कस्बे के नगमा मोहल्ले में डायल-112 पुलिस टीम पर आधी रात को हमला कर दिया गया। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाने की तैयारी की थी। इसी दौरान आरोपी के परिजन और कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और पथराव कर डायल-112 के कांच तोड़ दिए। मौके पर अफरा-तफरी के बीच वाहन में बैठा आरोपी भाग निकला।
पुलिस ने मामले में हमला और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। रीवा एसपी गुरुकरण सिंह ने बताया कि पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |