Video

Advertisement


दतिया उपचुनाव में सियासी संग्राम तेज, भाजपा की रणनीति नरोत्तम के हाथ, कांग्रेस के लिए पटवारी संभालेंगे मोर्चा
Political ,  Datia by-election, Narottam, BJP

दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को चुनाव संचालन समिति का प्रमुख बनाते हुए 32 सदस्यीय टीम गठित की है, जबकि चुनाव अभियान की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया और प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को सौंपी गई है। वहीं, कांग्रेस में शामिल रहने का ऐलान करते हुए अवधेश नायक ने भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगाया और कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ पार्टी के प्रचार में जुटेंगे।

उधर, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों की बैठक में पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्दोष कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार से दो दिनों तक दतिया में डेरा डालकर चुनाव प्रचार, संगठनात्मक बैठकों और रूठे नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के मैदान में उतरने से दतिया उपचुनाव का मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.