Video

Advertisement


महादेव ट्रेडिंग केस में भाजपा नेता अशोक चांडक के ठिकानों पर ED की रेड, श्रीगंगानगर-जयपुर में कार्रवाई
ED , BJP , Ashok Chandak, Mahadev betting case, Sri Ganganagar

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ट्रेडिंग से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजस्थान के श्रीगंगानगर और जयपुर समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की। राजस्थान में जांच का केंद्र भाजपा नेता और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अशोक चांडक से जुड़े पांच ठिकाने रहे, जहां ईडी की टीमों ने दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंकिंग लेन-देन की जांच की। अधिकारियों को करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

 

अशोक चांडक 2018 में कांग्रेस के टिकट पर श्रीगंगानगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उनका परिवार होटल, कृषि और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा है तथा स्थानीय राजनीति में भी प्रभावशाली माना जाता है। उनकी पत्नी करुणा चांडक नगर परिषद की पूर्व सभापति रह चुकी हैं। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और एजेंसी की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.