Video

Advertisement


गुना में बेकाबू ट्रक का कहर, कई वाहनों को रौंदा; 1 की मौत, 7 घायल
Rampaging truck, Guna, crushing several vehicles

मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में पहलवान सहरिया नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने पहले एक ट्रैक्टर और फिर कार को टक्कर मारी, इसके बाद कई लोगों को चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक को जब्त कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चालक की पहचान कर उसकी तलाश तेज कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे चारा विक्रेताओं और बीच सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को भी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.