Video

Advertisement


एमडी ड्रग तस्करी पर CBN का बड़ा शिकंजा, 191 ग्राम मेफेड्रोन और 54 किलो डोडाचूरा जब्त
CBN ,MD drug trafficking, mephedrone

मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने 13 और 14 जुलाई को लगातार तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए 191 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी ड्रग) और 53.880 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। तीन अलग-अलग मामलों में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। मंदसौर और नीमच में की गई इन कार्रवाइयों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 


सीबीएन के अनुसार पहले मामले में मंदसौर-सीतामऊ मार्ग से 111 ग्राम मेफेड्रोन के साथ एक आरोपी, दूसरे मामले में नन्दावता-करनाखेड़ी मार्ग से 80 ग्राम मेफेड्रोन के साथ दो आरोपी और तीसरे मामले में बेटीखेड़ी के पास 53.880 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.