Advertisement
कर्नाटक में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली पहुंचने के बाद अगले दो-तीन दिनों में इस मुद्दे पर बड़ा फैसला होने की संभावना है। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि उनकी ओर से कोई देरी नहीं है और कांग्रेस आलाकमान से समय मिलते ही वे दिल्ली जाकर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डॉ. जी. परमेश्वर और केपीसीसी अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद से भी इस मुद्दे पर राय ली जा सकती है।
राज्य में मुख्यमंत्री सहित फिलहाल 14 मंत्री हैं, जबकि कर्नाटक में अधिकतम 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में 20 रिक्त पदों को लेकर कई कांग्रेस विधायक सक्रिय हो गए हैं। वरिष्ठ विधायक अशोक पटन, टी.डी. राजे गौड़ा और के.एम. शिवलिंगे गौड़ा समेत कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद जताई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान अंतिम मंथन के बाद कैबिनेट विस्तार पर जल्द फैसला ले सकता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |