Advertisement
मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिसके चलते प्रदेश के करीब 60 प्रतिशत हिस्से में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक भारी या अति भारी बारिश की संभावना नहीं है। सोमवार को सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, धार और अलीराजपुर समेत 22 जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून को सक्रिय करने वाली प्रमुख मौसमी प्रणालियां फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं, जिससे पिछले चार-पांच दिनों से प्रदेश में केवल हल्की बारिश का दौर जारी है। हालांकि, 16 जुलाई से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में फिर से मानसून जोर पकड़ सकता है और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |