Advertisement
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है, हालांकि उनका नाम 16वें स्थान पर होने को लेकर उनके समर्थकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इसे शक्ति प्रदर्शन का अवसर बनाया। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई नेता पहुंचे। दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की सक्रियता से दतिया उपचुनाव प्रदेश की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाइयों में शामिल हो गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |