Video

Advertisement


कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर खेला दांव, भाजपा के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला
Congress bets , Ghanshyam Singh, BJP

मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह ने कहा कि दतिया में मुकाबला सीधे कांग्रेस और भाजपा के बीच है, जबकि तीसरी पार्टियां भाजपा की 'बी टीम' की तरह काम कर रही हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में मजबूत जनाधार का लाभ चुनाव में मिलेगा।

 

वहीं भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट बदलने के बाद पार्टी में नाराजगी की चर्चाएं भी रहीं, लेकिन अब नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा के साथ रहने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.