Advertisement
दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने आखिरकार पार्टी के साथ रहने का फैसला कर लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात के बाद उन्होंने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए स्पष्ट किया कि वह बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे। इसके साथ ही उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने और पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लग गया।
बीजेपी द्वारा टिकट काटे जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था और उनके शिवसेना (यूबीटी) के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी तेज थीं। हालांकि, शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के बाद उन्होंने पार्टी के साथ खड़े रहने का फैसला लिया। अब दतिया उपचुनाव में बीजेपी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |