Video

Advertisement


मोरभंज डेम पर कार से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
dangerous car stunts , Mayurbhanj Dam ,action demanded.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोरभंज डेम क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक कारों से खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कार के दरवाजे खोलकर उन पर लटकते हुए वाहन चलाने और लापरवाही से ड्राइविंग करने जैसी गतिविधियां नजर आ रही हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मोरभंज डेम पिकनिक और पर्यटन के लिए लोकप्रिय स्थान है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल स्टंट करने वालों की जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि वहां मौजूद अन्य पर्यटकों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया है। अब लोगों ने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.