Video

Advertisement


दतिया से बीजेपी ने आशुतोष तिवारी पर जताया भरोसा, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बढ़ा सियासी घमासान
BJP , Ashutosh Tiwari,  Datia , Narottam Mishra

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, सड़क जाम की और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

 

आशुतोष तिवारी पूर्व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष रह चुके हैं और लंबे समय से भाजपा व आरएसएस संगठन से जुड़े हुए हैं। छात्र जीवन से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे तिवारी को मजबूत जमीनी पकड़, संगठन के प्रति निष्ठा और साफ-सुथरी छवि के कारण टिकट दिया गया है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि दतिया जैसी महत्वपूर्ण सीट पर ऐसे उम्मीदवार को उतारना बेहतर होगा, जिसकी स्थानीय स्तर पर सक्रियता और जनता के बीच मजबूत पहचान हो।

Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.