Video

Advertisement


'पार्टी का फैसला सर्वोपरि', नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
 paramount, Kailash Vijayvargiya , Narottam Mishra

दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है और टिकट का फैसला पूरी सोच-समझ के बाद लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में टिकट घोषित होने के बाद उसे बदलने की परंपरा नहीं है और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी कोई नई बात नहीं है और उनसे बातचीत कर उन्हें समझाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ और अनुशासित कार्यकर्ता हैं तथा संगठन के हित में काम करेंगे। मंत्री ने कहा कि 230 विधानसभा सीटों के लिए हजारों दावेदार होते हैं, लेकिन टिकट सभी को नहीं मिल सकता। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक व्यवस्था है और सभी कार्यकर्ता अंततः एकजुट होकर आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

 
Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.