Video

Advertisement


कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित
Normal life, disrupted, floods, landslides in several states.

देशभर में मानसून का असर जारी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन से कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 118 सड़कें बंद हैं, जबकि गंगोत्री मार्ग पर भी लगातार पत्थर गिरने से आवाजाही बाधित हो रही है। हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई प्रमुख मार्गों पर भूस्खलन हुआ है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 16 जुलाई तक पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

लगातार बारिश से मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। मिजोरम में नदियों के उफान पर आने से दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है और कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से पर्यटक फंस गए हैं। त्रिपुरा में बाढ़ से हजारों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, मकान ढहने, नाली में गिरने और आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है और राहत एवं मरम्मत कार्य जारी हैं।

Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.