Advertisement
रायपुर नगर निगम ने बारिश के दौरान जलभराव और अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करते हुए पंडरी के दुर्गानगर स्थित नाले पर बने अवैध कब्जे को जेसीबी से हटा दिया। निगम के अनुसार, प्रकाश होलसेल मार्केट के सामने प्रकाश साड़ी के संचालक द्वारा करीब 100 वर्गफीट क्षेत्र में नाले पर अवैध पाटा बना लिया गया था, जिससे नाले की सफाई प्रभावित हो रही थी और बारिश में आसपास की बस्तियों में जलभराव की समस्या बढ़ रही थी। कार्रवाई के दौरान इस अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
वहीं, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-1 की टीम ने संत कबीर दास वार्ड के सुखराम नगर में करीब तीन एकड़ क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की। टीम ने जेसीबी से अवैध मुरम सड़क और बनाई गई नींव को तोड़कर प्लाटिंग स्थल तक पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया। निगम ने संबंधित भूमि के वास्तविक मालिक की जानकारी के लिए रायपुर तहसीलदार को पत्र भेजा है। जानकारी मिलने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |