Advertisement
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने तीनों को पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए नेतृत्व पर मनमानी का आरोप लगाया था।
भाजपा में शामिल होने के बाद सुखेंदु शेखर राय ने आरजी कर रेप-मर्डर केस में सवाल उठाने पर धमकियां मिलने का दावा किया, जबकि सुष्मिता देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के बढ़ते भरोसे की बात कही। वहीं, TMC सांसद सौगत रॉय ने इन इस्तीफों को महत्वहीन बताते हुए कहा कि इससे न पार्टी को कोई नुकसान होगा और न ही भाजपा को कोई बड़ा राजनीतिक फायदा मिलेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |