Video

Advertisement


राम मंदिर दान विवाद पर प्रियंक खरगे का हमला, PM मोदी और RSS से पूछे तीखे सवाल
Priyank Kharge , Ram Mandir donation row, PM Modi , RSS.

कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियंक खरगे ने राम मंदिर दान विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि RSS राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेता है, तो कथित चढ़ावा चोरी की जिम्मेदारी भी स्वीकार करनी चाहिए। खरगे ने आरोप लगाया कि इस मामले पर प्रधानमंत्री और संघ नेतृत्व चुप हैं तथा RSS प्रमुख मोहन भागवत को खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब देने की चुनौती दी।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंक खरगे ने NEET समेत विभिन्न परीक्षा पेपर लीक मामलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सवाल किया कि जिस तरह प्रधानमंत्री 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम करते हैं, उसी तरह पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा कब करेंगे। खरगे ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में देश में करीब 90 पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं और इस पर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 10 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.