Video

Advertisement


NDA में शामिल होने की अटकलों पर NCP का खंडन, शरद पवार बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान
NCP , joining NDA; Sharad Pawar

महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की पार्टी NCP (शरदचंद्र पवार) के NDA में शामिल होने या कांग्रेस में विलय की अटकलों के बीच पार्टी ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कहा कि विपक्ष को कमजोर करने के उद्देश्य से ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह चर्चा उस समय तेज हुई जब शरद पवार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर हुई बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कक्ष में अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की।

इसके अलावा भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और NCP नेता जयंत पाटिल की होटल में हुई मुलाकात ने भी राजनीतिक चर्चाओं को हवा दी। हालांकि जयंत पाटिल ने स्पष्ट किया कि शिंदे के कमरे में बैठक केवल व्यावहारिक कारणों से हुई थी। उन्होंने कहा कि शरद पवार की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए विधायकों से मुलाकात ऐसे स्थान पर कराई गई, जो विधान भवन के निकास द्वार के पास था, इसलिए इसका किसी राजनीतिक समीकरण से कोई संबंध नहीं है।

 
Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.