Video

Advertisement


सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का हमला, ₹7,669 करोड़ के दावे पर सरकार से मांगा जवाब
Jeetu Patwari , Sardar Sarovar agreement,  government

सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े अंतरराज्यीय भुगतान विवाद के समाधान को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा। भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री जी, आप राजा हरिश्चंद्र नहीं हो कि जो कह देंगे, जनता उसे सच मान लेगी।" पटवारी ने सवाल उठाया कि जब मध्यप्रदेश ने परियोजना से हुए नुकसान के आधार पर 7,669 करोड़ रुपये का दावा किया था, तो आखिर सरकार ने वह दावा किस आधार पर छोड़ दिया। उन्होंने पूरे समझौते पर श्वेत पत्र जारी करने और विधानसभा में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की।

 

पटवारी ने कहा कि नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनरेखा है और सरदार सरोवर बांध के कारण सबसे अधिक कृषि भूमि, वन क्षेत्र और आदिवासी परिवारों का विस्थापन प्रदेश में हुआ, इसलिए मुआवजे का दावा भी जायज था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गुजरात की देनदारी में बचत का प्रचार कर रही है, लेकिन मध्यप्रदेश के हजारों करोड़ रुपये के दावे पर चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस ने सरकार से पूछा कि यह फैसला किस कानूनी और वित्तीय आधार पर लिया गया, क्या इस पर कैबिनेट, विधानसभा या विशेषज्ञों से चर्चा की गई थी।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.