Video

Advertisement


भोपाल से दिल्ली-मुंबई की उड़ानें बढ़ेंगी, 1 अगस्त से एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगी नई सेवाएं
 Bhopal , Delhi ,  Mumbai , increase; Air India Express

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को 1 अगस्त 2026 से अधिक उड़ान विकल्प और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली और मुंबई के लिए अपनी नई उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। नए शेड्यूल के तहत एयर इंडिया की अधिकांश घरेलू उड़ानों का संचालन अब एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी, जबकि सुबह की दिल्ली-भोपाल-दिल्ली सेवा पहले की तरह एयर इंडिया के पास ही रहेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन छह उड़ानों का संचालन करेगी, जिससे यात्रियों को पूरे दिन सुविधाजनक समय पर यात्रा का विकल्प मिलेगा।

 

नई उड़ानों के साथ एयरबस विमानों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक होगी। वहीं, राजा भोज एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक हब विकसित करने की दिशा में भी काम तेज़ हो गया है। बैरागढ़ कलां सहित आसपास के क्षेत्रों में उद्योगों के लिए जमीन चिन्हित की जा रही है और नए औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने के लिए चौड़ी सड़कें विकसित की जा रही हैं। बैरागढ़ कलां को सीहोर रोड से सीधे जोड़ने के लिए नई सड़क का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.