Video

Advertisement


एमपी में मानसून फिर सक्रिय, भिंड में रेड अलर्ट; ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश की चेतावनी
Monsoon , MP;

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश से सटे ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भिंड जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि मोरेना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, आगर मालवा और रतलाम में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा उज्जैन, सागर, नीमच, शाजापुर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, दमोह, छतरपुर और पन्ना सहित कई जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

 

बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और नदियां-नाले उफान पर आ गए, जिससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। जून में बारिश की कमी के बाद जुलाई की शुरुआत में स्थिति में सुधार हुआ है और अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 10 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। सबसे अधिक बारिश देवास जिले में रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है और भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन व जबलपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.