Advertisement
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी ने युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया है, जो गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। सीट पर 13 जुलाई तक नामांकन, 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी। यह सीट नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी।
बांकीपुर में इस बार बीजेपी के अभिषेक कुमार बंटी, जन सुराज के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। प्रशांत किशोर पिछले दो महीने से लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं, जबकि बीजेपी और आरजेडी संगठन और बूथ प्रबंधन पर फोकस किए हुए हैं। चुनावी मैदान के साथ सोशल मीडिया पर भी तीनों दलों के समर्थन और विरोध में प्रचार तेज हो गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |