Video

Advertisement


कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के संकेत तेज, अगले 10 दिनों में फैसला संभव
Karnataka cabinet ,expansion intensify; 10 days.

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस विधायक अब्बैया प्रसाद ने दावा किया है कि अगले एक सप्ताह से 10 दिनों के भीतर कैबिनेट विस्तार हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही इसके संकेत दे चुके हैं और अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान लेगा, जिसे सभी नेता स्वीकार करेंगे। प्रसाद ने हुबली और उत्तर कर्नाटक को मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की भी मांग उठाई।

 

उन्होंने कहा कि हुबली राज्य का प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र होने के बावजूद पिछले तीन दशकों से पर्याप्त प्रतिनिधित्व से वंचित रहा है। फिलहाल कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्री हैं, जबकि संवैधानिक प्रावधान के अनुसार 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में विस्तार को लेकर दावेदारी तेज है और कई विधायक अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए दिल्ली तक पहुंच चुके हैं।

Priyanshi Chaturvedi 8 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.