Advertisement
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर नए राजनीतिक समीकरण बनते दिख रहे हैं। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पार्टी हाईकमान से कहा है कि यदि उनके परिवार के बजाय किसी अन्य नेता को टिकट दिया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जिस भी उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, उसके समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे। 30 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
राजेंद्र भारती ने कहा कि टिकट का अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है और उनका चुनाव लड़ना जरूरी नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी चाहे तो अवधेश नायक, घनश्याम सिंह या पिछड़ा वर्ग के किसी योग्य चेहरे को उम्मीदवार बना सकती है। भारती ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना है और इसके लिए वे तन, मन और धन से पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |