Video

Advertisement


एमपी में दवाओं की होगी रियल टाइम ट्रैकिंग, हर संभाग में बनेंगे 10 आधुनिक वेयरहाउस
Real-time tracking ,  medicines , MP, every division

मध्य प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों में दवाओं की खरीदी से लेकर मरीजों तक वितरण की पूरी प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाने जा रही है। इसके तहत प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों पर 10 आधुनिक वेयरहाउस बनाए जाएंगे, जहां दवाओं का सुरक्षित भंडारण होगा। हाई-एंड टेक्नोलॉजी के जरिए दवाओं की रियल टाइम ट्रैकिंग, स्टॉक की निगरानी और सप्लाई चेन का एंड-टू-एंड इंटीग्रेशन किया जाएगा। साथ ही, एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब में गुणवत्ता जांच के बाद ही दवाएं अस्पतालों में भेजी जाएंगी।

 

नई व्यवस्था का उद्देश्य अस्पतालों में दवाओं की कमी, खराब भंडारण और अमानक दवाओं के वितरण जैसी समस्याओं को खत्म करना है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही दवा वितरण सुनिश्चित करने और हर स्तर पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नई प्रणाली से दवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Priyanshi Chaturvedi 8 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.