Video

Advertisement


RGPV पेपर चोरी कांड: डुप्लीकेट चाबी से खुला प्रश्नपत्र कक्ष, परीक्षा प्रभारी पर कार्रवाई
RGPV Paper Theft Scandal: Question paper , duplicate key

भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में बीटेक चौथे सेमेस्टर के 9 सीलबंद प्रश्नपत्र चोरी होने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने प्रश्नपत्र कक्ष का ताला डुप्लीकेट (कॉपी) चाबी से खोला था। गांधी नगर थाना पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और फिंगरप्रिंट के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है तथा परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पेपर चोरी की घटना सामने आने के बाद शुक्रवार को होने वाली बीटेक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा ऐन वक्त पर स्थगित करनी पड़ी, जिससे करीब 200 छात्र प्रभावित हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. आलोक शर्मा ने परीक्षा प्रभारी डॉ. अर्चना तिवारी को नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब तलब किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 8 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.