Advertisement
मध्य प्रदेश, खासकर भोपाल, इन दिनों छह राज्यों में फैले साइबर ठग गिरोहों के निशाने पर है। पिछले तीन वर्षों में अकेले भोपाल में साइबर अपराधियों ने करीब 34 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है, जबकि पीड़ितों को केवल 10 फीसदी रकम ही वापस मिल सकी है। पुलिस के अनुसार, ठग पूर्वोत्तर राज्यों की फर्जी सिम, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड से संचालित कॉल सेंटर, तथा बिहार, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के ड्रॉपर खातों का इस्तेमाल कर जांच को जटिल बना देते हैं। इसके बाद रकम अलग-अलग राज्यों से निकाल ली जाती है, जिससे अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
साइबर अपराधी लगातार अपने ठगी के तरीके बदल रहे हैं और बिजली बिल अपडेट, प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड, शेयर ट्रेडिंग और बैंक अधिकारी बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में भोपाल के मिसरोद में एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर 5.55 लाख रुपये और कोहेफिजा क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति से 64,800 रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत करें, ताकि खाते फ्रीज कर रकम बचाई जा सके और आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |