Video

Advertisement


E20 ईंधन पर केजरीवाल का केंद्र पर निशाना, पेट्रोल पंपों पर E20, E10 और E0 का विकल्प देने की मांग
Kejriwal targets , Centre , E20 fuel, petrol pumps

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को E20, E10 और E0 ईंधन में से अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की आपत्तियों के बावजूद E20 ईंधन को जबरन लागू किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि सरकार लोगों को E20 के पक्ष में मनाने के लिए भ्रामक दावे कर रही है, जबकि आम लोगों के मन में इसके प्रभाव को लेकर कई सवाल हैं।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उनसे E20 ईंधन के समर्थन में बयान देने के लिए कहा। उनके मुताबिक, सरकार चाहती है कि वाहन निर्माता कंपनियां जनता को भरोसा दिलाएं कि E20 पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि E20 के इस्तेमाल से वाहनों का माइलेज कम होता है या इंजन को नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जनता को ईंधन का विकल्प देने की मांग करेंगे।

वहीं, इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी E20 ईंधन को लेकर फैल रही आशंकाओं को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि E20 से इंजन खराब होने या अन्य नुकसान होने के दावे अफवाह हैं और लोगों को भ्रामक सूचनाओं के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करना चाहिए। ऐसे में E20 ईंधन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बहस तेज हो गई है।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.