Advertisement
नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। आंदोलन में शामिल कुछ छात्र भी अनशन कर रहे हैं। इसी बीच आंदोलन से जुड़े अभिजीत दीपके ने छात्रों से भूख हड़ताल न करने की अपील करते हुए कहा कि लंबी लड़ाई लड़ने के लिए सभी का स्वस्थ रहना जरूरी है।
एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक को लंबे अनशन का अनुभव है और वे खुद को संभाल सकते हैं, लेकिन छात्रों की सेहत को लेकर उन्हें चिंता है। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे तो आंदोलन की अन्य जिम्मेदारियां कौन संभालेगा। दीपके ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे अपनी जान जोखिम में डालने के बजाय आंदोलन को लंबे समय तक जारी रखने पर ध्यान दें।
इस बीच सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को ऑनलाइन समर्थन तो मिला है, लेकिन जंतर-मंतर पर अपेक्षित संख्या में लोग नहीं जुट पाए हैं। सीमित समर्थकों और छात्रों के साथ आंदोलन जारी है। ऐसे में अभिजीत दीपके का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |