Video

Advertisement


राम मंदिर चंदा मामले में VHP की मांग, केजरीवाल-प्रियंका गांधी के बयानों की जांच कर तलब करने की अपील
 VHP , Kejriwal ,Priyanka Gandhi,  Ram Mandir donation

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने राम मंदिर चंदा गबन मामले में सार्वजनिक बयान देने वाले राजनीतिक नेताओं के दावों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने अयोध्या पुलिस से आग्रह किया है कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव को तलब कर उनके बयानों के आधार और साक्ष्यों की जांच की जाए।

आलोक कुमार का कहना है कि इन नेताओं ने अपने बयानों में कथित तौर पर विशिष्ट आंकड़ों और तथ्यों का उल्लेख किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि उन्हें मामले की जानकारी हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित नेता अपने आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो कानून के अनुसार उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, यदि उनके पास तथ्यात्मक साक्ष्य हैं, तो उन्हें जांच एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

इस बीच, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने मंदिर से कथित चोरी को गंभीर अपराध बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जबकि मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.