Video

Advertisement


इंदौर में शुरू हुआ हाईटेक ई-बसों का ट्रायल, यात्रियों को मिलेंगी स्मार्ट और सुरक्षित सफर की सुविधा
 Trial , high-tech e-buses ,  Indore,  travel experience.

केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इंदौर में शनिवार से 10 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का तकनीकी और व्यावसायिक ट्रायल शुरू हो गया है। पहले चरण में इन बसों का संचालन आई-14 रूट पर किया जा रहा है। ट्रायल सफल रहने के बाद इनकी संख्या चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 150 की जाएगी। इंदौर को इस योजना के तहत देश में सबसे अधिक 150 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं, जिनकी निगरानी एआईसीटीएसएल के एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी।

ये 9 मीटर लंबी पूरी तरह वातानुकूलित बसें आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, डिजिटल टिकटिंग सिस्टम, कैशलेस भुगतान सुविधा और इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया गया है। सभी कैमरों की लाइव फीड कंट्रोल रूम में देखी जा सकेगी। साथ ही, प्रशिक्षित कोच कैप्टन और डिजिटल असिस्टेंट बसों का संचालन करेंगे। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर असिस्टेंस सिस्टम भी उपलब्ध कराया गया है।

प्रशासन के अनुसार फिलहाल बसों का संचालन राऊ रंगवासा से रणजीत हनुमान, राजबाड़ा, बंगाली चौराहा होते हुए कनाड़िया बायपास तक किया जा रहा है। भविष्य में इन ई-बसों का नेटवर्क शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक भी विस्तारित किया जाएगा। इन आधुनिक बसों के जरिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक, पर्यावरण अनुकूल और डिजिटल बनाने की दिशा में इंदौर एक नई शुरुआत कर रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.