Advertisement
तमिलनाडु के तिरुचेंदूर से डीएमके विधायक और पूर्व मंत्री अनीता आर. राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मद्रास हाई कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद की गई। मामला 20 जून को अथूर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की जयंती कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके भाषण से जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार, राधाकृष्णन ने सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री विजय की कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के फिल्मी करियर, राजनीति में उनके प्रवेश और व्यक्तिगत छवि का मजाक उड़ाते हुए विवादित बयान दिए थे। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
इससे पहले विधानसभा में भी राधाकृष्णन ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विजय पर तंज कसते हुए उनके सदन में व्यवहार और राजनीति में आने को लेकर टिप्पणी की थी। इन बयानों को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अदालत के निर्देशों के अनुसार होगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |