Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेवा तीर्थ में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’, ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय के लिए पीएम गतिशक्ति प्लेटफॉर्म के व्यापक उपयोग पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से ‘होल-ऑफ-गवर्नमेंट’ दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए और विभागीय सीमाओं से बाहर निकलकर निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी योजना की सफलता का मूल्यांकन केवल उसके क्रियान्वयन से नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में आए वास्तविक बदलाव से होना चाहिए।
बैठक में पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को दोहराते हुए सचिवों को जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बैठक में विभिन्न मंत्रालयों
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |