Video

Advertisement


एमपी लैपटॉप योजना: जबलपुर संभाग के 20,891 मेधावी विद्यार्थियों को जल्द मिलेगी ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि
MP Laptop Scheme: students , Jabalpur division

मध्य प्रदेश सरकार की मेधावी विद्यार्थी लैपटॉप योजना के तहत जबलपुर संभाग के 20,891 पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों का सत्यापन और अपडेट का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब विद्यार्थियों को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि जारी होने का इंतजार है। सबसे अधिक पात्र विद्यार्थी बालाघाट (4027), जबलपुर (3292) और नरसिंहपुर (3288) जिलों से हैं, जबकि कटनी में 1,755 विद्यार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के अनुसार अधिकांश जिलों में सत्यापन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। हालांकि, छिंदवाड़ा के 22 और पांढुर्णा के 4 विद्यार्थियों के नाम पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, जिसकी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी गई है। इस वर्ष योजना के पात्र विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या अधिक है। 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 13,179 छात्राओं और 7,714 छात्रों को योजना का लाभ मिलेगा।

 

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 75% तथा एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 65% अंक निर्धारित हैं। पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से किया जाता है और राशि वितरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.